भारत

जेल में हेपेटाइटिस-बी और सी का कहर, 36 बंदी पॉजिटिव

HARRY
10 Aug 2022 3:38 PM GMT
जेल में हेपेटाइटिस-बी और सी का कहर, 36 बंदी पॉजिटिव
x

हरिद्वार जिला जेल में 36 बंदी हेपेटाइटिस पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 को हेपेटाइटिस बी और 26 में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। एक बंदी में बी और सी दोनों के लक्षण मिले हैं। जिला अस्पताल की ओर से जेल में सजायाफ्ता और विचाराधीन कुल 750 बंदियों की जांच की गई।

जिला अस्पताल ने जेल में मेडिकल कैंप लगाया गया था। इन बंदियों की कोरोना जांच भी हुई थी। जांच में कई कैदी कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब हेपेटाइटिस की जांच रिपोर्ट में 36 कैदी पॉजिटिव मिले हैं। अन्य कैदियों की जांच की बात भी सामने आ रही है। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र ने कहा कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी दोबारा जांच की जाएगी।
इधर, जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी भी कैदी की तबीयत भी खराब नहीं है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग से संपर्क में है। बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
Next Story