भारत

करोड़ों का गांजा जब्त, पिकअप वाहन सहित तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 Feb 2023 5:04 PM GMT
करोड़ों का गांजा जब्त, पिकअप वाहन सहित तस्कर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
शोणितपुर। शोणितपुर पुलिस ने असम-अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद करने के साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ हमारे निरंतर अभियान में शोणितपुर पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता मिली है।
मुख्यमंत्री ने शोणितपुर पुलिस की सराहना की है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने असम-अरुणाचल सीमा के पास चारिदुआर थाना अंतर्गत भालुकपोंग चेकिंग पॉइंट पर एक पिक-अप वाहन से 575 किग्रा गांजा जब्त किया है। इस संबंध में पिक-अप वाहन चालक को गांजा की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस चारिदुआर पुलिस थाने में गांजा तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story