भारत

हेमकुंड साहिब: बिगड़ते मौसम के कारण आज के लिए रोकी गई यात्रा, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रुकने की दी सलाह

jantaserishta.com
25 May 2023 2:56 PM IST
हेमकुंड साहिब: बिगड़ते मौसम के कारण आज के लिए रोकी गई यात्रा, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर रुकने की दी सलाह
x

फाइल फोटो 

चमोली (हेमकुंड साहिब) (आईएएनएस)| प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने पहले ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है।20 मई से शुरू सिक्खों के पवित्र धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब की भी यात्रा शुरू हो गई है। लेकिन मौसम के हालातों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए आज यात्रा को रोक दिया गया है।
जी हां चमोली के श्री हेमकुंड साहिब क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण आज के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है। उत्तराखंड पुलिस की तरफ से वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी गई है। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्रा दोबारा शुरू होने तक सुरक्षित स्थान पर रुकने की सलाह दी गई है। हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली जिले में करीब 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इन क्षेत्र में पिछले 10 दिन से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। 20 मई से शुरू हुई श्री हेमुकंड साहिब यात्रा के तहत अभी तक हजारों श्रद्धालुओं ने सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लिए है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story