भारत
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की
jantaserishta.com
30 March 2024 10:38 PM IST

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच लोकसभा चुनाव की तैयारियों और झारखंड में सियासी हालात पर चर्चा हुई। इससे पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मुलाकात की। कल्पना मुर्मू सोरेन दिल्ली में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नियों से भी मिलीं। कल्पना मुर्मू सोरेन, इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। इससे पहले वह मुंबई के शिवाजी पार्क में, राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समापन कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दल के नेताओं के साथ मंच साझा कर चुकी हैं। जनसभा को संबोधित भी किया।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रांची जमीन घोटाला केस में गिरफ्तारी के बाद से ही कल्पना मुर्मू सोरेन, झारखंड की सियासत में सक्रिय हैं और यह कहना गलत नहीं होगा कि पति की गैरमौजूदगी और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के खराब स्वास्थ्य के बीच कल्पना मुर्मू सोरेन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा का सबसे बड़ा चेहरा हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि आगामी गांडेय विधानसभा उपचुनाव में झामुमो, कल्पना मुर्मू सोरेन को ही उम्मीदवार बनाये। दरअसल, खनन पट्टा लीज मामले में हेमंत सोरेन पर सदस्यता जाने की लटकती तलवार और जमीन घोटाला केस में ईडी की कार्रवाई के बीच, किसी भी प्रकार की सियासी अस्थिरता में कल्पना मुर्मू सोरेन को उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च करने के लिए ही गांडेय सीट खाली कराई गई थी। 4 मार्च को गिरिडीह में सियासी लॉन्चिंग के बाद से कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार विपक्ष पर हमलावर हैं। वह पति के संदेशवाहक के रूप में भी जनता के बीच जाती हैं। मुलाकातों और बातों का जिक्र करते हैं और जनता से साथ देने की अपील करती हैं।
बता दें कि कल्पना मुर्मू सोरेन आज ही दिल्ली पहुंची हैं। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली प्रस्तावित है। इसमें गठबंधन के सभी घटक दलों के दिग्गज नेता मंच साझा करेंगे। कल्पना मुर्मू सोरेन भी इसमें शिरकत करेंगी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी इस महारैली में शामिल होंगे। झारखंड में सबकी निगाहें इस बात पर होगी कि कल्पना रैली में क्या बोलती हैं।
Tagsहेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेनकल्पना सोरेनकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकातकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेमल्लिकार्जुन खड़गेHemant Soren's wife Kalpana SorenKalpana Soren meets Congress President Mallikarjun KhargeCongress President Mallikarjun KhargeMallikarjun Kharge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





