भारत
ग्रामीणों को मुख्यमंत्री की नसीहत, पैसा जमीन में गाड़ दो, बैंकों में मत रखो
jantaserishta.com
25 Feb 2023 9:04 AM IST

x
DEMO PIC
अजीबोगरीब नसीहत दी है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों को अजीबोगरीब नसीहत दी है। उन्होंने लोगों से कहा है कि अपना पैसा जमीन में गाड़ कर रखें, पर बैंक में मत रखें। आज भरोसा नहीं है कि कौन सा बैंक कब डूब जाए। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने यह बात कही। कांग्रेस प्रत्याशी को झामुमो, राजद और वाम दलों का भी समर्थन हासिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा घोटाला मोदी सरकार के समय में हुआ है। इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है और बैंक वालों के हाथ-पांव कांप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने शुरू से ही गांव-देहात के किसानों और मजदूरों से कहा है कि आप लोग अपना पैसा बैंक में मत रखिये। आजकल बैंक लगातार डूब रहे हैं। प्लास्टिक में भरकर पैसा जमीन में गाड़ दो लेकिन बैंक में मत रखो। आजकल हालात ऐसे हैं कि बैंक वाले कब आपका पैसा लेकर गायब हो जायेंगे, पता भी नहीं चलेगा। हेमंत ने कहा कि हमारे बूढ़े-बुजुर्गों ने यही काम किया है। बक्सा के नीचे, कपड़ा के अंदर और बोरे में पैसा रख देते थे। कम से कम जितना रखते थे उतना मिल तो जाता था। आज तो उतना भी नहीं मिलता। सोरेन ने बैंकों की हालत खस्ता बताते हुए इसके लिए केंद्र की सरकार पर निशाना साधा।
Tagsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनहेमंत सोरेनपैसाबैंकझारखंडझारखंड न्यूज़Chief Minister Hemant SorenHemant SorenMoneyBankJharkhandJharkhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





