भारत

हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

jantaserishta.com
4 July 2024 3:04 PM IST
हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
x
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंत सोरेने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. हेमेंत सोरेन आज (गुरुवार) शाम 5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. रांची में राजभवन में हेमेंत सोरेन के शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. आपको बता दें कि हेमंत सोहेन ने पांच महीने पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. उनकी जगह पर चंपई सोरेन को सूबे का मुख्यमंत्री बनाया गया था. चंपई सोरेन ने बुधवार को ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद ही राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को राज्य में नई सरकार के गठन का न्योता दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story