भारत

Hemant Soren: जेल में ही गुजरेगी हेमंत सोरेन की होली, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत

jantaserishta.com
21 March 2024 5:48 PM IST
Hemant Soren: जेल में ही गुजरेगी हेमंत सोरेन की होली, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत
x
रांची: रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। अब, 4 अप्रैल तक हेमंत सोरेन रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में ही रहेंगे।
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में हेमंत सोरेन की पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। जमीन घोटाले के इसी मामले में जेल में बंद राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप की भी अदालत में ऑनलाइन पेशी हुई और उसकी हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई।
बता दें कि रांची के बड़गाईं अंचल में 8.50 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीदारी करने के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को आठ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story