भारत

विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की इजाजत की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन

jantaserishta.com
23 March 2024 1:41 PM IST
विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की इजाजत की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन
x
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम और बरहेट क्षेत्र के झामुमो विधायक हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें विधानसभा के सत्र में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई थी।
हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल की गई एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) पर सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल को सुनवाई होगी। जस्टिस सूर्यकांत और केवी विश्वनाथन की खंडपीठ में उनकी याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुई है। अपनी याचिका में उन्होंने मांग की है कि आने वाले दिनों में आहूत होने वाले विधानसभा के सत्रों में उन्हें शामिल होने की अनुमति दी जाए।
हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में बीते 31 जनवरी से रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हैं। उन्होंने पिछले महीने आयोजित झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति के लिए रांची के पीएमएलए कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन यह खारिज हो गई थी। इसके बाद वह हाईकोर्ट पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story