भारत
26 नवंबर को हेमंत सोरेन ले सकते हैं सीएम पद की शपथ: सूत्र
jantaserishta.com
24 Nov 2024 2:34 PM IST

x
रांची: हेमंत सोरेन 26 नवंबर को एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस समारोह में ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, दीपांकार भट्टाचार्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक सोरेन शाम 4 बजे रांची स्थित राजभवन जाकर इस्तीफा सौपेंगे और झारखंड में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों की मानें तो मंत्री पद को लेकर फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 26 नवंबर को रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के साथी शामिल हो सकते हैं। इस बीच इंडिया ब्लॉक के भीतर सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई है। आज ही ब्लॉक के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है। जिसमें सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए। जिसमें एक बार फिर सत्ताधारी गठबंधन पर लोगों ने आस्था जताई। 81 में से 56 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में गई जबकि एनडीए को 24 और अन्य के खाते में 1 सीट गई है।
जेएमएम ने सबसे ज्यादा 34 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 16, राजद ने 4 और कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी - लेनिनवादी) (लिबरेशन)- सीपीआई (एमएल) (एल) ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया। एनडीए गठबंधन को झारखंड चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। एनडीए को कुल 24 सीटें मिली। जिसमें बीजेपी ने 21, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





