भारत

Jharkhand: राज्यपाल से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, सरकार बनाने का दावा किया पेश

jantaserishta.com
24 Nov 2024 4:20 PM IST
Jharkhand: राज्यपाल से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन, सरकार बनाने का दावा किया पेश
x

फाइल फोटो

इंडिया अलायंस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. हेमंत सोरेन विधायकों के नेता चुन लिए गए हैं.
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है. वह झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि
हेमंत सोरेन
ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.
विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता के पश्चात झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर विपक्षी दलों के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस के राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और लेफ्ट के दीपांकर भट्टाचार्य शामिल होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story