भारत
हेमंत सोरेन बोले- फूट डालो और राज करो की राजनीति की उल्टी गिनती कर्नाटक से हुई शुरू
jantaserishta.com
13 May 2023 4:36 PM IST

x
फाइल फोटो
रांची (आईएएनएस)| कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से झारखंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के दल उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अब 'फूट डालो-राज करो' वाली राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणामों पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को बधाई दी है।
झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इसे कर्नाटक की जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा है कि देश आज जिस तरह महंगाई, बेरोजगारी और समस्याओं से जूझ रहा है, उसमें जनता ने संदेश दे दिया है कि अब गुमराह करने वाली राजनीति लंबे वक्त तक नहीं चल सकती। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा है कि यह जीत एक संदेश है। यहां जनतंत्र है, जहां जनता के मन की बात हो न कि अपने मन की। यह जीत महंगाई, बेरोजगारी, जैसे जनहित के मुद्दों पर लड़े गए चुनाव की जीत है। कर्नाटक ने संदेश दे दिया है, अब 24 की बारी है।
इधर कांग्रेस की शानदार जीत पर झारखंड में कांग्रेसियों ने जेठ की दोपहरी में दीपावली मनाई। जैसे-जैसे रुझानों में कांग्रेस की बढ़त आती रही, श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस ऑफिस में पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मिठाइयां बंटने लगीं। दोपहर बाद जब कांग्रेस की जीत की स्थिति लगभग साफ हो गई तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भरी दोपहरी में जमकर आतिशबाजी की। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद सहित कई नेता ढोल-बाजे पर थिरकते नजर आए।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकांग्रेसमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनहेमंत सोरेनKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionCongressChief Minister Hemant SorenHemant Soren
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





