भारत

हेमंत करकरे की हत्या कसाब या आतंकियों की गोली से नहीं हुई, कांग्रेस नेता के बयान पर मचा हंगामा

jantaserishta.com
5 May 2024 3:35 PM IST
हेमंत करकरे की हत्या कसाब या आतंकियों की गोली से नहीं हुई, कांग्रेस नेता के बयान पर मचा हंगामा
x
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और वकील उज्ज्वल निकम को एक बार फिर आड़े हाथों लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की हत्या जिस गोली से हुई थी, वह कसाब या आतंकियों की बंदूक से नहीं चलाई गई थी। यह बात एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखी गई है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उज्ज्वल निकम ने कोर्ट के सामने यह बात क्यों नहीं रखी।
उन्होंने कहा कि एसएम मुश्रीफ (शमशुद्दीन मुश्रीफ) ने अपनी किताब में लिखा है कि हेमंत करकरे की हत्या जिस गोली से हुई है, वह गोली अतिरेकों (आतंकियों) की नहीं है। उज्जवल निकम भाजपा का काम करते आ रहे हैं। अजमल कसाब को फांसी दिलाना कोई बड़ी बात नहीं है। कोर्ट से जमानत दिलाने वाला कोई भी सामान्य वकील यह काम कर सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story