भारत

Hema Malini: मथुरा से हैट्रिक लगाने को तैयार हेमा मालिनी, ब्रज वासियों को कहा धन्यवाद

jantaserishta.com
4 Jun 2024 3:42 PM IST
Hema Malini: मथुरा से हैट्रिक लगाने को तैयार हेमा मालिनी, ब्रज वासियों को कहा धन्यवाद
x
Hema Malini: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सुबह से ही लोगों के बीच हलचल दिखाई दे रही है। रुझानों की मानें तो देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। इस बीच ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मथुरा से हैट्रिक लगाने वाली हैं।
दरअसल, खबर लिखे जाने तक हेमा मालिनी को 3,88,231 वोट मिल चुके हैं। वह 2,37,093 वोटों के अंतर से आगे हैं। इस समय हेमा मालिनी मथुरा में हैं और उन्होंने मतगणना स्थल पर मीडिया से बातचीत की। हेमा मालिनी ने कहा कि भारी मतों से अपनी जीत हो रही है। मथुरा की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करेंगे। एजुकेशन पर ध्यान देना है। ट्रैफिक जाम समेत कई समस्याओं को हम ठीक करेंगे।
हेमा मालिनी ने कहा, तीसरी बार जिताने के लिए ब्रज वासियों को धन्यवाद करती हूं। इनके साथ रहकर इनके लिए काम करूंगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि हम ही जीतेंगे। देश में पीएम मोदी की ही सरकार बनेगी। पत्रकारों ने हेमा मालिनी से पूछा कि देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। यदि आप मंत्री बनती हैं तो मथुरा के लिए क्या करेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि मंत्री बनेंगे तो मथुरा के लिए जो जरूरी चीजें हैं, वो सभी करूंगी।
ब्रज वासियों को क्या संदेश देना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे जिताने के लिए मैं सभी ब्रज वासियों का शुक्रिया अदा करती हूं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story