उदयपुर हत्याकांड: कन्हैयालाल के परिवार की मदद के लिए आगे आए कपिल मिश्रा, जुटाए 1.37 करोड़

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: आतंकी संगठनों से जुड़े कट्टरपंथियों के हाथों उदयपुर में कत्ल किए गए कन्हैया के परिवार के साथ राजस्थान ही नहीं देशभर के लोगों की सहानुभूति है। टेलर की दुकान चलाने वाले कन्हैया ही परिवार की आमदनी का एकमात्र जरिया था। अब उनकी मौत से परिवार के सामने खड़ी हुई चुनौती को कम करने के लिए लोगों ने दिल खोलकर दान दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कपिल मिश्रा ने क्राउड फंडिंग के जरिए कन्हैया के परिवार के लिए 1.37 करोड़ रुपए जुटाए हैं। महज 24 घंटे के भीतर लोगों ने एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि कन्हैया के परिवार को दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





