भारत
वाह रे सिस्टम! बादल फटने के 5 दिन बाद भी गांव में नहीं पहुंची मदद, लोगों में आक्रोश
jantaserishta.com
25 July 2023 12:46 PM IST

x
रास्ते भी बादल फटने के कारण ध्वस्त हो गए थे।
पौड़ी: उत्तराखंड में भारी बारिश से लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीते 20 जुलाई को जनपद पौड़ी के थैलीसैंण ब्लॉक के अंतर्गत रोली गांव के पास बादल फटा था। जिसके चलते गांव के कुछ मवेशी गौशाला के साथ बह गए थे। लोगो की खेती योग्य भूमि बह गई थी, रास्ते भी बादल फटने के कारण ध्वस्त हो गए थे। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी अब तक राहत व बचाव कार्य गांव में शुरू नहीं हो पाया है।
राहत और बचाव कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। स्थानीय ग्रामीण वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से रोली गांव में बादल फटने की घटना हुई है तब से लेकर अभी तक जिला प्रशासन व आपदा बंधन की टीम यहां पर राहत व बचाव के लिए नहीं पहुंची है।
उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की रोली गांव का संपर्क बादल फटने के कारण से मुख्य बाजार से कट चुका है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ने गांव में अब तक राहत बचाव सामग्री उपलब्ध नहीं कराई है।
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बादल फटने से रोली गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। गांव को वैकल्पिक मार्ग से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए उनके द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। हालांकि मॉनसून सीजन से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा बैठक कर आपदा से निपटने की तैयारी की जाती है। लेकिन जब आपदा आती है तो हालात रोली गांव के लोगों की जैसी बन जाती है जो मदद के लिए तरस रहे हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमउत्तराखंड में बारिशरोली गांवपौड़ीUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherRain in UttarakhandRoli VillagePauri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





