भारत

Hello...एक छात्र आजकल बहुत परेशान है, मामला जान चौंक जाएंगे आप

jantaserishta.com
30 Jun 2025 3:55 PM IST
Hello...एक छात्र आजकल बहुत परेशान है, मामला जान चौंक जाएंगे आप
x

सांकेतिक तस्वीर

हैरान करने वाला मामला.
भोपाल: मध्य प्रदेश में एक छात्र के लिए नया मोबाइल नंबर परेशानी का सबब बन गया है. नंबर पर आने वाले कॉल्स के चलते छात्र को रोज अजीबोगरीब हालात का सामना करना पड़ रहा है. इसका कारण यह है कि यह नंबर पहले प्रदेश के एक बड़े नेता और मौजूदा कैबिनेट मंत्री के पास था. जब मंत्री ने इसका उपयोग बंद किया, तो टेलीकॉम कंपनी ने यह नंबर छात्र को अलॉट कर दिया.
दरअसल, भोपाल के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने हाल ही में एक मोबाइल खरीदा और इसके लिए एक सिम कार्ड लिया. संयोगवश, उसे जो नंबर मिला, वह पहले प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री के नाम पर रजिस्टर्ड था. अब उस नंबर पर सरकारी अधिकारी, स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और कई वीवीआईपी कॉलर मंत्री से बात करने के लिए कॉल कर रहे हैं. छात्र को बार-बार बताना पड़ता है कि यह नंबर अब उसका है और वह कोई मंत्री नहीं है.
अनचाहे कॉल्स से परेशान होकर छात्र ने वॉट्सएप पर अपनी डीपी बदल ली और लिख लिया है, "यह नंबर मंत्री महोदय का नहीं है, कृपया कार्यालय से संपर्क करें और नया नंबर लें." छात्र अब अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं करा रहा ताकि कॉल्स न आएं. वह केवल वाई-फाई के जरिए वॉट्सऐप का ही उपयोग करता है.
छात्र को दिन में कई बार ऐसे कॉल्स आते हैं, जिनमें लोग सरकारी काम, शिकायतें या मुलाकात के लिए समय मांगते हैं. मना करने पर भी कई बार लोग उसकी बात पर विश्वास नहीं करते और उसे मंत्री का स्टाफ समझकर बात करने की कोशिश करते हैं.
हालांकि, शुरुआत में छात्र को इन कॉल्स के जरिए बड़े लोगों से बात करना रोचक और मजेदार लगा, लेकिन अब ये कॉल्स उसके लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. हालात ऐसे हो गए हैं कि उसने नंबर रिचार्ज करना बंद कर दिया, जिससे इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल्स की सुविधा बंद हो गई है.
टेलीकॉम कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नंबर रीअलोकेशन की प्रक्रिया सामान्य है और पुराने नंबर नए ग्राहकों को दिए जाते हैं. हालांकि, ऐसी स्थिति से बचने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story