भारत

जंगल में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी

Shantanu Roy
14 May 2024 2:24 PM GMT
जंगल में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। जंगल में अलग-अलग जगहों पर कई टुकड़ों में कंकाल मिला है। सिर के बाल से महिला के कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अमिलिया घाटी के जंगल में अलग-अलग जगहों पर कई टुकड़ों में कंकाल पड़ा था। जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहे लोगों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए।

इसके बाद उन्होंने माड़ा थाना के बधौरा चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल की टीम भी पहुंची। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। सिर के बाल से महिला के कंकाल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story