भारत

गन्ने के खेत में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी

Shantanu Roy
26 May 2024 11:31 PM IST
गन्ने के खेत में मिला नरकंकाल, फैली सनसनी
x
जांच में जुटी पुलिस
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में मानव कंकाल मिला है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह कंकाल करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। मामला सुआतला थाना अंतर्गत आने वाले देवरी रोसरा गांव का हैं। जानकारी के मुताबिक, एक किसान के गन्ने के खेत में मानव का कंकाल पड़ा मिला। किसान ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आखिर यह कंकाल महिला का हैं या पुरुष का। कंकाल की स्थिति को देखकर पुलिस ने इसे लगभग 10 दिन पुराना बताया हैं। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story