गांव में उतरा हेलीकॉप्टर, निकले दो दूल्हा-दुल्हन, नजारा देखकर लोग हुए हैरान

दादी की इच्छा पर दो पोतों ने उनका मान रखते हुए अनोखा काम कर डाला. दादी की इच्छा थी कि शादी के बाद उनकी बहुएं हेलीकॉप्टर से घर आएं तो इस इच्छा को पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से बहुएं शादी के बाद गांव में पहुंची जहां हेलीपैड बनाया गया था. यह वाकया राजस्थान के कोटा जिले का है.
कोटा में गुरूवार को एक परिवार में दूल्हा-दुल्हन के लिए हेलीकॉप्टर सारथी बना जहां शादी समारोहों में तमाम प्रॉटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं, वहीं कोटा में एक दादी की इच्छा ने पोतों की शादी में हेलीकॉप्टर उड़वा दिया.
अशोक मालव के परिवार की शादी में यह नजारा देखने को मिला. अशोक के बड़े बेटे पंकज की शादी भवानीपुरा निवासी कोमल तो छोटे बेटे ललित की शादी दीपपुरा निवासी रश्मिता के साथ हुई.
दोनों जोड़ों को शादी के बाद हेलीकॉप्टर से इनके गांव देवली अरब उतारा गया, जहां हेलीपैड बनाया गया था. जिस मैरिज गार्डन से शादी हुई, वहां भी अस्थाई रूप से हेलीपैड बनाया गया था.
दोनों दूल्हों के पिता अशोक मालव के अनुसार, उनकी और उनकी मां की इच्छा थी कि बहुओं को हेलीकॉप्टर से घर लाया जाए, मां की इच्छा पूरी की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





