भारत

केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत

jantaserishta.com
15 Jun 2025 8:53 AM IST
केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के पास रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 5 के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5 बजे मस्तूरा गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी। एक पायलट और 6 यात्रियों के साथ कुल 7 लोग इसमें सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। हेलीकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगल में गिर गया। हालांकि दर्दनाक हादसे में 5 लोग मारे गए हैं, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।
सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। फिलहाल राहत एवं बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। गौरीकुंड से भी रेस्क्यू टीम को भेजा जा रहा है। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का बताया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने रविवार सुबह "एक्स" पर एक पोस्ट में लिखा, "जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।"
बता दें कि पिछले महीने उत्तराखंड में ही दो अलग-अलग जगहों पर हेलीकॉप्टर हादसों के शिकार हुए। 17 मई को ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ हेलीपैड की ओर आ रही संजीवनी हेली एंबुलेंस की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में दो डॉक्टर भी सवार थे। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा, हेलीकॉप्टर सवार बिल्कुल सुरक्षित रहे। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
इससे पहले, 8 मई को उत्तरकाशी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में 5-6 यात्री सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null