भारत

हेलिकॉप्‍टर हुआ क्रैश, कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर, देखें मंजर

jantaserishta.com
8 May 2025 9:52 AM IST
हेलिकॉप्‍टर हुआ क्रैश, कई श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर, देखें मंजर
x

फोटो: सोशल मीडिया

देखें वीडियो.

नई दिल्ली: चारधाम यात्रा के बीच गुरुवार को उत्‍तरकाशी जिले में हेलिकॉप्‍टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सात सीटर हेलिकॉप्‍टर गंगोत्री के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हुा है। पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चला रही है।

मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं। तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है। गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे। हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null