भारत

हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Oct 2022 11:48 AM IST
हेलिकॉप्टर क्रैश की खबर, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
सियांग: अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां के सिंगिंग गांव के पास सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र (Rudra) क्रैश हो गया. यह जगह टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किमी दूर है.
गुवाहाटी डिफेंस पीआरओ के मुताबिक, आर्मी का हेलिकॉप्टर टूटिंग से 25 किमी दूर सिंगिंग गांव के पास क्रैश हो गया. जहां ये हादसा हुआ, वो सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है. हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है.
बताया जा रहा है कि सेना का हेलिकॉप्टर रुद्र (Rudra) क्रैश हुआ है. सर्च ऑपरेशन जारी है. रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) ने भारतीय सेना के लिए बनाया है. यह हल्के ध्रुव हेलिकाप्टर का वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड (WSI) Mk-IV संस्करण है.
जनता से रिश्ता वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story