भारत

हेलिकॉप्टर हादसाः 75 दिन बाद कैप्टन जयंत जोशी का शव बांध में मिला

jantaserishta.com
17 Oct 2021 5:39 PM IST
हेलिकॉप्टर हादसाः 75 दिन बाद कैप्टन जयंत जोशी का शव बांध में मिला
x

नई दिल्ली: तीन अगस्त को सेना का ध्रुव एएलएच मार्क-4 हेलीकॉप्टर रणजीत सागर बांध में जा गिरा था. इस घटना में दोनों लेफ्टिनेंट कर्नल एएस बाथ और कैप्टन जयंत जोशी की मौत हो गई थी.

अब सेना को 15 अगस्त को एएस बाथ का शव तो मिल गया था लेकिन जयंत जोशी लापता रहे. अब 75 दिन की तगड़ी तलाशी के बाद, दोनों सेना और नौसेना के संयुक्त प्रयास से कैप्टन जयंत जोशी के शव को भी ढूंढ निकाल लिया गया है.
बता दें कि तीन अगस्त को सेना का ध्रुव एएलएच मार्क-4 हेलीकॉप्टर पठानकोट के मामून से उड़ान भरा था. उस हेलीकॉप्टर में सेना के दो अधिकारी मौजूद थे. एक थे लेफ्टिनेंट कर्नल एएस बाथ और दूसरे थे कैप्टन जयंत जोशी. लेकिन बीच रास्ते में ही सेना का ये हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और रणजीत सागर बांध में जा गिरा. सेना की तरफ से इस घटना के तुरंत बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया गया था. अब घटना के 12 दिन बाद एएस बाथ का शव तो मिल गया, लेकिन जयंत जोशी लापता रहे.
इसी वजह से बीच में इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना की भी मदद ली गई थी. ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल हुआ था जिस वजह से 80 से 100 फीट की गहराई तक किसी की भी खोज की जा सकती थी. लेकिन उन उपकरणों के बावजूद भी जयंत जोशी का कोई पता नहीं लग रहा था. हर प्रयास फेल साबित हो रहा था.
लेकिन क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी रखा गया और उम्मीद नहीं हारी गई, ऐसे में नामुमकिन सा दिखने वाला काम भी सफल हो गया. सेना को पूरे 75 दिन बाद कैप्टन जयंत जोशी का शव मिल गया है. अब रेस्क्यू ऑपरेशन को बंद कर दिया गया है और जयंत के शव को परिवार को सौंपने की तैयारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story