भारत

जघन्य वारदात: बच्ची की रेप के बाद हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

jantaserishta.com
13 Aug 2022 11:38 AM IST
जघन्य वारदात: बच्ची की रेप के बाद हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बच्ची के पिता की हाल ही में तीन महीने पहले मौत हो गई थी. पीड़िता के घर उसकी मां चलती है, जो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है.

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर-4 में एक 12 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 9 बजे लड़की अपने घर के नजदीक किसी काम से गई हुई थी. काफी देर तक वापस नहीं आयी तो घरवालों ने तलाश शुरू की. इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि उस लड़की का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है. मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची के कई अंगों से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त व्यस्त थे.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजवा दिया. वहीं, मृतका के पोस्ट्मॉर्टम के बाद विसरा रिपोर्ट जांच के लिए रोहतक भेज दी है. इस मामले में हत्या रेप और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के आरा जिले का रहने वाला है. बच्ची के पिता की हाल ही में तीन महीने पहले मौत हो गई थी. पीड़िता के घर उसकी मां चलती है, जो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है. बताया गया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन मृतका की मां अपने भाई को रखी बांधने दिल्ली गई हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story