भारत

जघन्य अपराध: बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने 7 दिन में चार्जशीट दाखिल की

jantaserishta.com
28 Aug 2022 5:17 PM IST
जघन्य अपराध: बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने 7 दिन में चार्जशीट दाखिल की
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पुलिस का दावा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल शुरू करवाकर आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 7 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस का दावा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे का ट्रायल शुरू करवाकर आरोपी को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाई जाएगी.

कोतवाली इलाके में 18 अगस्त को 9 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई थी. रेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसका कत्ल कर दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कपिल कश्यप नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया था.
पुलिस का कहना है कि आरोपी कपिल 9 साल और 5 साल की दो बच्चियों को चॉकलेट दिलाने की बात कहकर साइकिल पर बैठाकर जंगल ले गया था.
पुलिस का कहना है कि 5 साल की बच्ची कपिल कश्यप के हाथ में काटकर किसी तरह भाग गई, जबकि दूसरी बच्ची का जंगल में कत्ल कर दिया गया था. इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची की लाश जंगल से बरामद की गई थी. मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.
वारदात के बाद पुलिस को 2 दिन में फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई, जिसमें बच्ची के कपड़े फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजे गए थे. पूरे साक्ष्य और एवीडेंस की चेन तैयार करके पुलिस ने चार्जशीट तैयार की है. गाजियाबाद के एसपी ग्रामीण इरज राजा का कहना है कि इस मामले में आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story