कद बढ़ा: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद रविवार को मायावती ने लखनऊ में बसपा की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें हार पर चर्चा से ज्यादा मायावती ने अहम फैसले सुना दिए। एक तरफ उन्होंने प्रदेश और जिला अध्यक्षों को छोड़कर सभी कमेटियों को भंग कर दिया तो वहीं राज्य में तीन चीफ कोऑर्डिनेटर्स को नियुक्त किया है। इससे भी अहम फैसला यह है कि मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया है। यह बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से इस बात के भी कयास लगने लगे हैं कि क्या आकाश आनंद ही मायावती के बाद दूसरे नंबर के नेता होंगे। माना जा रहा है कि मायावती अब भतीजे आकाश आनंद को यूपी में सक्रिय कर सकती हैं। कयास थे कि यूपी चुनाव के दौरान ही आकाश को सामने लाया जाना था। इस दौरान उनको पंजाब और उत्तराखंड तक सीमित रखा गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





