भारत

दो पक्षों में हुई जमकर पत्थरबाजी, चंदे को लेकर मचा बवाल

Shantanu Roy
25 May 2024 2:39 PM GMT
दो पक्षों में हुई जमकर पत्थरबाजी, चंदे को लेकर मचा बवाल
x
उज्जैन। उज्जैन के खाचरौद में शनिवार शाम एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर फेंके गए। घटना में 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें खाचरौद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके बीच धर्मशाला निर्माण के लिए चंदे को लेकर विवाद है। पत्थरबाजी का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। हालांकि थाने में इस मामले की शिकायत नहीं की गई है। खाचरौद टीआई अमित सारस्वत ने बताया कि भील समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला के चंदे को लेकर विवाद हुआ है। एक ही समाज में दो पक्ष हैं।

शनिवार शाम को एक तरफ 100 लोग, तो दूसरे पक्ष के 45 लोग आमने-सामने हो गए। धर्मशाला में निर्माण कार्य चल रहा है, इसमें कुछ लोगों ने चंदा नहीं दिया है। इसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों ओर से पत्थर फेंके गए। दोनों ही पक्षों की ओर से 8-8 लोग घायल हुए हैं। टीआई ने बताया कि इनके बीच एक साल पहले भी विवाद हुआ था, तब राजस्व अधिकारियो ने समझाया था। फिलहाल अभी दोनों ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। घायलों को खाचरौद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story