Featured

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में जम कर हुई बर्फबारी, पहाड़ों पर सफेद चादर बिछी

Admin Delhi 1
6 Dec 2023 2:51 PM IST
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में जम कर हुई बर्फबारी, पहाड़ों पर सफेद चादर बिछी
x

बागेश्वर: उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ में बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई है। पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं।

केदारनाथ धाम में तो 1 फीट तक बर्फ जम गई है, जिसके कारण वहां चल रहे निर्माण कार्य को रोकना पड़ा है। इतना ही नहीं केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में रात का तापमान माइनस 8 तक पहुंच गया है, जिसके कारण वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

राज्य में तापमान तेजी से गिरता जा रहा है, मैदानी इलाकों में भी तापमान कम होने लगा है। बारिश के साथ ही हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। साथ ही हीटर और अलाव का भी उपयोग कर रहे हैं।

जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। तहसील कपकोट के उच्च हिमालयी गांवों में बर्फबारी होने के समाचार मिले हैं।

Next Story