भारत

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, ट्रैकिंग के लिए निकले 2 लड़कों की मौत

jantaserishta.com
24 Jan 2022 7:32 AM IST
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी, ट्रैकिंग के लिए निकले 2 लड़कों की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते हालात बिगड़ गए हैं. राज्य में जहां 4 नेशनल हाइवे समेत 700 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं, वहीं ट्रेकिंग पर निकले चार दोस्तों में से 2 की मौत हो गई है. रविवार देर रात बर्फबारी के बीच दो जख्मियों को धर्मशाला के अस्पताल पहुंचाया गया.

एएसपी कांगड़ा पुनीत रघु ने जानकारी दी कि 4 लड़के ट्रेकिंग के लिए गए थे और देर शाम तक वापस नहीं लौटे थे. इसकी सूचना मिलने पर विपरीत हालातों में छानबीन तेज की गई, तब अगले दिन यानी रविवार को 2 लड़कों की लाश मिली और अन्य दो गंभीर हालत में दिखे, क्योंकि ऊंची जगह से खाई में गिरने के कारण उनको काफी चोटें आई हैं. हालांकि, दोनों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है.
कांगड़ा के डीसी निपुण जिंदल ने बताया कि स्लेट गोदाम के पास 16, 17 और 18 साल की उम्र के 4 लड़के शनिवार रात से लापता बताए जा रहे थे. खोज और बचाव दल ने लापता युवकों का पता लगा लिया है, लेकिन इस क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण उनको निकालने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.
हिमाचल के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि राज्य 102 जलापूर्ति योजनाओं के बाधित हो गई हैं. साथ ही 1365 बिजली आपूर्ति योजनाओं पर भी असर पड़ा है.
देश के बड़े हिस्से में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. कड़ाके की सर्दी के बीच बादलों ने डेरा जमा लिया है और कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबंदी लगातार हो रही है. बारिश के साथ कई जगहों पर गहरी धुंध भी छा रही है. हिमाचल-उत्तराखंड से लेकर दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार और बंगाल तक यही माहौल है. सर्द मौसम में हो रही बारिश से सिहरन और बढ़ गई है.
मौसम विभाग का कहना है कि ऐसा अभी एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा. दिल्ली में तो बारिश ने 122 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उधर, हिमाचल-उत्तराखंड बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो गई हैं और बिजली-पानी की आपूर्ति ठप्प हो गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story