भारत

राष्ट्रपति के दौरे के लिए मदुरै और कोयंबटूर में भारी सुरक्षा

jantaserishta.com
16 Feb 2023 12:27 PM IST
राष्ट्रपति के दौरे के लिए मदुरै और कोयंबटूर में भारी सुरक्षा
x

फाइल फोटो

चेन्नई (आईएएनएस)| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शुक्रवार को तमिलनाडु के मदुरै और 19 फरवरी को कोयंबटूर के दौरे के दौरान 1500 पुलिसकर्मियों की टुकड़ी तैनात रहेगी। राष्ट्रपति के विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने पहले ही मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर और कोयंबटूर में ईशा योगा सेंटर में निरीक्षण किया।
राष्ट्रपति मुर्मू 18 फरवरी को मदुरै हवाईअड्डे पहुंचेंगी और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद, उसी दिन राष्ट्रपति मदुरै हवाई अड्डे से कोयंबटूर के लिए रवाना हो जाएंगी और कोयंबटूर में ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेगीं। एसपीजी ने राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा से पहले कोयंबटूर एयरपोर्ट और ईशा योगा सेंटर का गहन निरीक्षण किया है।
राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन के दौरान पुलिस परिसर की घेराबंदी करेगी और श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
मदुरै शहर के पुलिस आयुक्त नरेंद्रनाथ नायर मदुरै में राष्ट्रपति की सुरक्षा के प्रभारी होंगे, जबकि कोयंबटूर में शहर के पुलिस आयुक्त वी. बालकृष्णन कार्यभार संभालेंगे।
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इनपुट दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story