भारत
अमृतपाल के लिए डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षाबल तैनात
jantaserishta.com
23 April 2023 10:20 AM IST

x
डिब्रूगढ़ (आईएएनएस)| भगोड़े सिख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसे असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है, जहां उसके नौ सहयोगी पहले से ही बंद हैं। डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर रविवार सुबह से ही भारी सुरक्षा तैनाती देखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल को विशेष विमान से एनएसए और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ लाया जाएगा।
असम पुलिस की एक विशेष टीम एयरपोर्ट पर उपस्थित रहेगी।
इस बीच, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहां पहले से ही बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी, लेकिन रविवार को और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह सहित उनके नौ अन्य सहयोगी पिछले महीने से ही डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद हैं।
Tagsअमृतपाल सिंहडिब्रूगढ़ सेंट्रल जेलअसमपंजाब पुलिसAmritpal SinghDibrugarh Central JailAssamPunjab Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





