भारत

पश्च‍िम बंगाल में भारी बवाल, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज

jantaserishta.com
15 Jun 2023 3:49 PM IST
पश्च‍िम बंगाल में भारी बवाल, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज
x
देखें वीडियो.
बीरभूम: पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सैंथिया के अहमदपुर में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है, इस दौरान बीडीओ ऑफिस के पास कुछ उपद्रवी पथराव करते नज़र आए।
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को पंचायत चुनाव से पहले ही हिंसा की घटना देखने को मिली है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे तीन लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी गई। सीपीआई (एम) ने दावा किया कि तीन घायल व्यक्ति वाम मोर्चा और कांग्रेस समर्थक थे, जिन्हें तब गोली मारी गई जब वे नामांकन दाखिल करने के लिए चोपड़ा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव को भाजपा राज्य में अपनी जड़े मजबूत करने के साथ लोकसभा चुनावों के लिए बड़ी तैयारी के रूप में ले रही है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पिछली बार से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछली बार भाजपा ने 18 सीटें जीती थी। इस बीच भाजपा की राज्य में ताकत बढ़ी है। उसके 70 से ज्यादा विधायक हैं और हर क्षेत्र में उसके कार्यकर्ता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story