भीषण सड़क हादसा: पिकअप और मारुति वैगनआर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर...4 लोगों की मौत

फाइल फोटो
बदायूं. उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर मंडी समिति पर भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. इस हादसे में 4 लोगो की मौके पर ही मौत (Death) हो गई. मरने वालों में मां-बेटे भी हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप और मारुति वैगनआर कार की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई है. टक्कर इतनी तेज हुई और हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को शवों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इस हादसे में एक महिला और एक पुरूष घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनकी हालात भी नाजुक बनी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





