भारत

उत्तराखंड: आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू, ऑरेंज अलर्ट जारी

jantaserishta.com
22 Jun 2023 1:56 PM IST
उत्तराखंड: आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू, ऑरेंज अलर्ट जारी
x

DEMO PIC 

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज से झोंकेदार हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है। वहीं 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा, जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story