भारत

नैनीताल में भारी बारिश से माल रोड का एक हिस्सा धंसा, सीएम के सचिव ने किया निरीक्षण

jantaserishta.com
19 Sept 2025 11:52 AM IST
नैनीताल में भारी बारिश से माल रोड का एक हिस्सा धंसा, सीएम के सचिव ने किया निरीक्षण
x
नैनीताल: उत्तराखंड में लगातार बारिश और बादल फटने से तबाही मची हुई है। कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल के प्रसिद्ध माल रोड पर जमीन धंसने का निरीक्षण किया। जमीन धंसने की घटना लोअर माल रोड पर ग्रैंड होटल के पास हुई है।
निरीक्षण के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने वहां से वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। जिला प्रशासन की तरफ से सूचना विभाग के पास एक वैकल्पिक रैंप बनाया जा रहा है जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और लोगों को एक से दूसरे स्थान पर जाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि लोअर माल रोड का करीब 190 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया है। इसमें से 25 मीटर हिस्से को बनाने के लिए पैसा मंजूर हो चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीएसडीसी के नेतृत्व में काम शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क का एक और हिस्सा भी धंस गया है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इसके अलावा, सिंचाई विभाग भी झील की परिधि में बनी पुरानी दीवार की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार करेगा। इन सभी परियोजनाओं को जल्द ही आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा, ताकि बजट को स्वीकृति मिल सके। आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
झील की सुरक्षा को लेकर आयुक्त ने बताया कि झील संरक्षण से जुड़े पुराने कार्य फिर से शुरू किए गए हैं। झील के पानी की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मस्जिद के पास से आने वाले सीवर नाले की समस्या के समाधान के लिए भी जल निगम ने एक विस्तृत योजना तैयार की है, जिसकी स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को घर में रहने का निर्देश दिया है और जिला प्रशासन लगातार लोगों से संपर्क कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story