भारत

दिल्ली में भारी बारिश, सड़क धंसने से ट्रैफिक प्रभावित

jantaserishta.com
31 March 2023 11:31 AM IST
दिल्ली में भारी बारिश, सड़क धंसने से ट्रैफिक प्रभावित
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिसके कारण साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित है। कृपया इस रुट से बचें।
देश की राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
गुरुवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story