भारत

दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से राहत, VIDEO

jantaserishta.com
16 Jun 2023 4:39 PM IST
दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से राहत, VIDEO
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी। आईएमडी ने ट्वीट कर नई दिल्ली के विवेक विवार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंज कुंज, हौसखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर के आस-पास हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था।
इसके अलावा दिल्ली से गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम और मानेसर में भी बारिश की संभावना जातई। वहीं यूपी के जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, अलीगढ़, इगलास में भी बारिश का अनुमान जताया था। इस हफ्ते की शुरुआत में एक निजी एजेंसी ने चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story