भारत

भारी बारिश: चेन्नई निगम ने 169 राहत आश्रयों को किया तैयार

jantaserishta.com
11 Nov 2022 3:03 PM IST
भारी बारिश: चेन्नई निगम ने 169 राहत आश्रयों को किया तैयार
x
चेन्नई (आईएएनएस)| ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) ने शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद 169 राहत आश्रयों को तैयार कर लिया है। यह निचले इलाकों में बाढ़ आने पर लोगों को उनके घरों से स्थानांतरित करने के लिए है। जीसीसी मेयर आर. प्रिया और आयुक्त गगनदीप सिंग बेदी से मुलाकात के बाद तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री के.एन. नेहरू ने मीडियाकर्मियों से कहा कि इन आश्रय स्थलों में एक बार में 2 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
यहां मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि चेन्नई में सड़कों पर पानी भरने से रोकने के लिए जीसीसी के कुल 19,500 और चेन्नई मेट्रो जल निगम के 2000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुल 85 सीवेज पंपिंग वाहन और बंद नालियों को साफ करने के लिए 300 मशीनों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि निचले इलाकों में 910 पंप लगे हैं और इनमें से 114 पंप चालू हैं।
चेन्नई में 10 नवंबर को सुबह 8.30 बजे से 11 नवंबर की सुबह 8.30 बजे तक 64.5 मिमी बारिश हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story