भारत

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम

jantaserishta.com
3 May 2023 4:50 PM IST
दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बेमौसम हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई इलाकों में जलभराव और यातायात जाम हो गया। आम तौर पर, दिल्ली में साल के इस समय शुष्क और गर्म मौसम का अनुभव होता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने मौसम में बड़ा बदलाव किया है।
अचानक हुई बारिश के कारण पूरे शहर में यातायात बाधित हो गया और गति धीमी हो गई। भारी बारिश और ओलावृष्टि से कई प्रमुख सड़कें प्रभावित हुईं, जिससे गाड़ियों में सवार लोग फंस गए और बारिश से सड़कों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे सड़कों से निकलने में परेशानी हुई।
जलभराव के कारण वजीराबाद फ्लाईओवर से तिमारपुर थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। यूसुफ सराय के पास जलभराव के कारण एम्स से आईआईटी की ओर जाने वाले मार्ग में यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
बारिश और ओलावृष्टि से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि शहर के आसपास के इलाकों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story