भारत
आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का कहर, कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी
jantaserishta.com
28 Sept 2023 5:11 PM IST

x
ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है।
नई दिल्ली: ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो रही है। उत्रत पश्चिम और उससे सटे पश्चिमी मध्य भारत के राज्यों से अगले दो से तीन दिनों में साउथवेस्ट मॉनसून वापस हो जाएगा। हालांकि, पूर्वी मध्य और उससे सटे हुए उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से बारिश कई राज्यों में बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में कल यानी 29 सितंबर से भारी बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।
पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, ओडिशा में 29 सितंबर से एक अक्टूबर, गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 और 30 अक्टूबर, झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर और बिहार में दो अक्टूबर को भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु के घाट इलाकों में 28 और 29 सितंबर, तटीय कर्नाटक में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, केरल और माहे में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, इंटीरियर कर्नाटक में 28 से 29 सितंबर को भारी बारिश होने जा रही है। तटीय कर्नाटक की बात करें तो 29 और 30 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होगी।
पश्चिमी भारत को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कोंकण-गोवा में 28 सितंबर से एक अक्टूबर, मध्य महाराष्ट्र में 28-30 सितंबर, कोंकण-गोवा में 28-30 सितंबर, मध्य महाराष्ट्र में 29 सितंबर को भारी बरसात होने वाली है। मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच तेज बारिश होगी। इसके अलावा, नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 28, 29 सितंबर, असम और मेघालय में एक और दो अक्टूबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Tagsमॉनसूनबारिशबारिश अलर्टमौसम विभागमौसम विभाग अलर्टMonsoonRainRain AlertMeteorological DepartmentMeteorological Department Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





