भारत

भारी बारिश का कहर, बादल फटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित

jantaserishta.com
23 Aug 2023 3:04 PM IST
भारी बारिश का कहर, बादल फटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित
x
कोटद्वार: पौड़ी जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण कई रास्ते मलबे में तब्दील हो गए हैं। रास्ते लगातार बाधित होने से लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ गांव में बादल फटने के बाद दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित हो गया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोगों ने जान जोखिम में डालकर पैदल ही कोटद्वार पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान लोग दलदल को पार करते दिखाई दिए।
बता दें कि नजीबाबाद कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 गढ़वाल मंडल को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। मार्ग पौड़ी जनपद के 15 विकास खंड व रुद्रप्रयाग, चमोली जिला को जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभागखंड धुमाकोट अपर अभियन्ता अरविंद जोशी ने बताया कि बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ है। कोटद्वार दुगड्डा के मध्य 6 नए डेंजर जोन बन गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story