भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
jantaserishta.com
29 Jun 2023 1:19 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट तो तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के ताजा जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तराखंड के नैनीताल पौड़ी, देहरादून, चंपावत टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं- कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने और पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है जिसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 1 जुलाई को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र और अति तीव्र दौर की संभावना है। विभाग ने इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। इस बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमभारी बारिशuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand weatherheavy rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





