भारत
ध्यान दें! झमाझम बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में छाए रहेंगे बादल
jantaserishta.com
9 Sept 2023 3:18 PM IST

x
DEMO PIC
मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में 9 और 10 सितंबर को और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बरसात होने वाली है। इसके बाद इसमें कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
पूर्वी भारत को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार में 9 सितंबर, अंडमान और निकोबार में 9-12 सितंबर और ओडिशा में 12 व 13 सितंबर को कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 9-10 सितंबर, केरल और माहे में 9-11 सितंबर और तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश होने वाली है।
इसके अलावा, मध्य भारत को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश में 9-11 सितंबर के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पश्चिमी भारत की बात करें तो मराठवाड़ा, गुजरात में 9 सितंबर, कोंकण और गुजरात में 9 और 10 सितंबर को तेज बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि पूर्वी राजस्थान में 9 सितंबर, उत्तर प्रदेश में 9 और 10 सितंबर, उत्तराखंड में 9 और 13 सितंबर को कई जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत रही। विभाग ने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किया है, जो विशिष्ट और वास्तविक समय में मौसम पूर्वानुमान बताएगा। प्रगति मैदान में शनिवार से जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है।
Tagsमौसम विभागमौसम अलर्टबारिशबारिश अलर्टमौसम विभाग लेटेस्ट अलर्टMeteorological DepartmentWeather AlertRainRain AlertMeteorological Department Latest Alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





