
x
बड़ी खबर
दिल्ली। पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग और पंजाब के आसपास के हिस्सों में है। एक ट्रफ रेखा मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर बने हुए चक्रवाती क्षेत्र से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।
एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक फैली हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वोत्तर भाग, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
सिक्किम, उत्तर पूर्वी भारत और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। लक्षद्वीप, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और विदर्भ, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
उत्तरी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
साभार: skymetweather.com

Shantanu Roy
Next Story