भारत

राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश, देखिए मंडी हाउस का वीडियो

Nilmani Pal
26 July 2023 1:19 AM GMT
राजधानी दिल्ली में हुई तेज बारिश, देखिए मंडी हाउस का वीडियो
x

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। नोएडा में जहां मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला। वहीं बुधवार तड़के बारिश ने दिल्ली का मौसम सुहाना बना दिया है। बरसात ने बेशक उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी है लेकिन इसका असर यमुना के जलस्तर पर पड़ सकता है। निचले इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार शाम पांच बजे यमुना खतरे के निशान से ऊपर 205.35 मीटर पर बह रही है। दिल्ली में बीते दो दिन से यमुना का जलस्तर 206 मीटर से ऊपर चल रहा था। केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि जलस्तर में अभी मामूली उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। लेकिन बारिश एक बार फिर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा कर सकती है।

दिल्ली में अगले तीन दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मंगलवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 83 से 60 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मध्यम बारिश के आसार हैं।


Next Story