
x
DEMO PIC
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भारी बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। गुरुवार के लिए अपने पूर्वानुमान में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी ने सुबह करीब 9 बजे एक ट्वीट में कहा, दिल्ली (डेरामंडी), एनसीआर (फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़), सफीदों, जिंद, पानीपत, गोहाना, रोहतक, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, सोहना, रेवाड़ी, नूंह (हरियाणा) सहारनपुर, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), भिवाड़ी (राजस्थान)और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग ने एक और ट्वी्ट में कहा दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की तीव्रता वाली बारिश / बूंदाबांदी होगी। इसके अलावा कांधला, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला , बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, शिकारपुर, पहासू (उत्तर प्रदेश) तिजारा, खैरथल (राजस्थान) में भी बारिश होगी। इस बीच, दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





