
x
नोएडा: नोएडा में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने करवट ली है लोगों को एक तरफ तेज गर्मी और उमस से निजात मिली, तो दूसरी तरफ तेज हवाओं और झमाझम बारिश से कई जगहों पर जल भराव हो गया और कुछ जगहों पर पेड़ गिर पड़े। इसकी वजह से आवागमन भी प्रभावित हुआ।
मौसम के करवट लेते ही पारे में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिनों तेज गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल हो गया था और कई दिनों से यह उम्मीद जताई जा रही थी कि बारिश होगी और मौसम खुशनुमा हो जाएगा। नोएडा में शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थी और बारिश हो रही थी। इसके चलते पारे में गिरावट तो जरूर दर्ज की गई, लेकिन कई सोसाइटियों और सेक्टरों के पास पेड़ भी टूट कर गिर पड़े। साथ ही साथ कई जगहों पर जल भराव की भी खबरें सामने आ रही हैंं, इसके चलते ऑफिस जाने वाले लोगों को जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाओं के कारण जिन जगहों पर पेड़ गिरे हैं वहां पर विद्युत आपूर्ति को भी कुछ देर के लिए रोका गया है। कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ों को साइड हटाकर विद्युत आपूर्ति फिर से शुरू की जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





