भारत
Uttarakhand: उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
jantaserishta.com
20 Aug 2024 9:43 AM IST

x
देहरादून: मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी मूसलाधार बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी और सतर्कता बरतने की भी अपील की है। मौसम विभाग के निदेशक ने कहा, "मंगलवार को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां लोगों को सतर्क रहने और नदी-नालों से दूरी बनाएं रखने की अपील की गई है। भारी बारिश के कारण ऊंचे इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसके लिए भी चेतावनी जारी की गई है।"
मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग यात्रा कर रहे हैं, अगर बहुत जरूरी है। तभी वे यात्रा करें अन्यथा वे यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि भारी बारिश को लेकर प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करें। जो लोग भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं, उन्हें भी सतर्क रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 21 अगस्त के बाद लोगों को भारी बारिश से राहत मिल सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





