भारत

दिल्ली में आज भारी बारिश होने का अनुमान

Nilmani Pal
8 Sep 2023 2:03 AM GMT
दिल्ली में आज भारी बारिश होने का अनुमान
x

दिल्ली। दिल्ली जहां विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है। वहीं गुरुवार से मौसम ने करवट ली है। पिछले कई दिनों से जारी गर्मी के सिलसिले पर ब्रेक लग गया। गुरुवार दोपहर बाद कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बंगाल की खाड़ी में मौसम का नया सिस्टम सक्रिय होने से बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, शहर में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में मौसम का नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है। जबकि, देश के कई हिस्सों में कंवेक्टिव क्लाउड (गर्मी से उठने वाले बादल) बन रहे हैं। इन्हीं कारणों से दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार और रविवार को अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर तक तीखी और तेज धूप निकली रही। इससे तापमान में इजाफा हुआ। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 76 से 50 फीसदी तक रहा। दोपहर बाद ज्यादातर हिस्सों में मौसम बदला देखने को मिला। नरेला और नजफगढ़ जैसे मौसम केंद्रों ने 27 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की।

Next Story