भारत

उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

jantaserishta.com
21 Aug 2023 12:29 PM IST
उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
x
देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून समेत दस जिलों में सोमवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि 22 अगस्त से फिर प्रदेश भर में भारी बारिश होने के आसार हैं।
तीन दिन बाद दून में मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते शनिवार के मुकाबले रविवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। उधर, मूसलाधार बारिश से शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों और राहगीरों की समस्या दोगुनी कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story